अमेरिका में मिला कार के आकार का कछुआ - वजन 2.5 टन और लम्‍बाई 13 फीट

Jai Rana
0
अमेरिका में मिला कार के आकार का कछुआ – 
वजन 2.5 टन और लम्‍बाई 13 फीट


             दक्षिण अमेरिका के कोलम्‍बिया के ताताकोआ रेगिस्‍तान में सबसे बड़े कछुए में से एक पाये जाने का खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों को इस इलाके में कार के आकार के कछुए के जीवाश्‍म मिले हैं। दावा है कि इनकी लम्‍बाई 4 मीटर और वजन 2.5 टन के करीब रहा होगा। कछुए की यह प्रजाति दक्षिण अमेरिका में 1.3 करोड़ साल पहले पायी जाती थी।


        सीगोइंग आर्कीलोन के बाद स्‍टुपेंडेमी दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ है। यह 7 करोड़ साल पहले डायनासोर युग के अन्तिम समय में रहते थे। इस का पहला जीवाश्‍म सन 1970 में मिला था। अभी हाल ही में मिले नये जीवाश्‍म में निचला जबड़ा भी मिला है जिससे इसकी भोजन सम्‍बन्‍धी आदतों का भी पता चल सकेगा।

       
 इस नये जीवाश्‍म को स्‍टुपेंडेमी जिग्राफीकस नाम दिया गया है। इनकी खोज दक्षिण अमेरिका के कोलम्बिया के ताताकोआ रेगिस्‍तान और वेनेजुएला के उरूमाको क्षेत्र में की गई है।

         
        स्‍टुपेंडेमी नर के सींग भी थे जो उसके कवच के दोंनों ओर सामने की ओर इसकी गर्दन के निकट थे। खोजकर्ताओं का अनुमान है कि इन सींगों का प्रयोग ये कछुए लड़ाई के लिए करते थे। ये सींग अपने क्षेत्र की लड़ाई और मादाओं को आकर्षित करने के लिए प्रयोग किये जाते थे। इस शोध की अगुवाई करने वाले जीवाश्‍म विज्ञानी एडविन कैडेना के अनुसार आज भी नर कछुओं में लड़ाई देखी जाती है। 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)