Samsung India ने अपने मिड रेंज सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M52 5G लॉन्च किया है। Samsung Galaxy M52 5G कंपनी की M सीरीज के अंतर्गत सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जा रहा है।
Samsung Galaxy M52 5G Specifications
Samsung Galaxy M52 5G में एंड्रॉयड बेस्ड One UI सिस्टम मिलता है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की full HD+ Super Amoled Display है जिसका resolution 1080×2400 pixel है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इससे फोन गिरने पर डैमेज नहीं होगा।
Samsung Galaxy M52 5G Processor
फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। फोन में 6 GB रैम के साथ 128 GB की स्टोरेज है। फोन के साथ 4 GB तक रैम एक्सपेंशन की भी सुविधा है।
Samsung Galaxy M52 5G Camera
सैमसंग के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जो कि अल्ट्रा वाइड है। वहीं तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M52 5G Connectivity & Sensors
सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Samsung Galaxy M52 5G Colours
फोन को आईसी ब्लू और ब्लेजिंग ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy M52 5G Battery
इसमें 5000mAh की बैटरी है इसकी मदद से आप 81 घंटे तक का म्यूजिक सुन पाएंगे, 48 घंटे तक वॉइस कॉल्स और 20 घंटे तक वीडियो देख पाएंगे। साथ ही मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के लिए 25W का चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy M52 5G की कीमत
गैलेक्सी M52 5G के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है।
Amazon Offer on Samsung Galaxy M52 5G
लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन के दोनों वैरिएंट को 26,999 रुपए और 28,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा, लेकिन यह कीमत सिर्फ Amazon Sell के लिए ही रहेगी।वैसे फोन की बिक्री अमजेन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर में 3 अक्तूबर से होगी।