टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अपनी बहुप्रतीक्षित मिनी कॉन्पैक्ट एसयूवी Tata Punch को मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है।
अभी हाल ही में डीलरशिप पर डिलीवरी के वक़्त इसकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें इस गाड़ी के बहुत ही शानदार लुक्स और डिजाइन सामने आई है।
टाटा की यह एसयूवी अपने सेगमेंट में बेहतर ऑप्शन होने वाली है और यह अपनी प्राइस रेंज में आने वाली सभी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।
Tata Punch में क्या है खास
1. एक कॉन्पैक्ट हैचबैक के साइज में आपको एसयूवी चलाने का मौका मिल रहा है।
2. लुक्स के मामले में यह कहीं से भी आपको कम प्राइस सेगमेंट की कार नहीं लगती है
3. इस गाड़ी में आपको अपने हिसाब से कस्टमाइज कराने का ऑप्शन मिलता है जिससे आप इसको अपने तरीके से मॉडिफाई करवा सकते हैं।
4. इसकी चौथी विशेषता है इसका हाई ग्राउंड क्लीयरेंस जिससे यह मिनी SUV उबड़-खाबड़ रास्तों को भी आसानी से पार कर लेगी।
5. अगर हम बात करना सेफ्टी की तो टाटा की यह कार कम से कम 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आएगी जिससे आप बेफिक्र होकर गाड़ी ड्राइव करने का आनंद ले सके।
6. उम्मीद है कि भविष्य में क्या आपको इस गाड़ी में ऑल इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन का ऑप्शन भी मिल जाए।
अब हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि यह गाड़ी सभी की उम्मीदों पर खरी उतरे क्योंकि इससे पहले टाटा इंडिका ने भी लॉन्च से पहले ऐसे ही धूम मचाई थी बाद में वह गाड़ी मार्केट में जा दिनों तक टिक नहीं पाई।
हालांकि तब से लेकर अब तक टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों में बहुत सुधार किए हैं। अब टाटा मोटर्स के प्रोफाइल में कई बेहतरीन गाड़ियां शामिल है जैसे टाटा Nexon, Altroz, Tiago, Safari, Harrier । उम्मीद है यह गाड़ी भी टाटा मोटर्स के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।