OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर : कंपनी को मात्र 2 दिन में 1100 करोड़ रुपए की कमाई

Jai Rana
0

जब से ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की है, तब से कंपनी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री बुकिंग 15 जुलाई से शुरू हुई थी और तब मात्र 24 घंटे के दौरान ही इसके एक लाख से ज्यादा स्कूटर बुक हो गए थे। वहीं अगर हम बात करें बिक्री की तो कंपनी ने पहले ही दिन 600 करोड़ रुपये की बिक्री की। वहीं कंपनी ने दूसरे दिन 500 करोड़ के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच डाले। इस तरह कंपनी ने सिर्फ 2 दिन में ग्यारह सौ करोड रुपए से ज्यादा की बिक्री कर दी ।

अगली सेल 1 नवंबर से शुरू होगी

ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।
उन्होंने लिखा, ‘दूसरा दिन पहले से भी शानदार रहा। 2 दिन में 1100 करोड़ रुपए की बिक्री पार हो गई। खरीदारी 1 नवंबर को फिर से शुरू होगी।’
बता दें कि कंपनी ने 15 सितंबर से स्कूटर की आधिकारिक बुकिंग शुरू की थी, जो 16 सितंबर तक चली है। भाविश अग्रवाल की मानें तो कंपनी ने हर सेकेंड 4 स्कूटर्स की बिक्री की है।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वैरिएंट- S1 और S1 प्रो में आता है। ओला S1 की कीमत 99,999 रुपए और ओला S1 प्रो वैरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपए है। बिक्री के दिन ग्राहक 20,000 रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर स्कूटर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
हालांकि अगर आप खरीदारी करने से चूक गए हैं, तब भी आप अगली सेल के लिए स्कूटर 499 रुपए में ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 180km तक की रेंज मिलेगी
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 750W की क्षमता के पोर्टेबल चार्जर से तकरीबन 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के सुपरचार्जर से ये बैटरी महज 18 मिनट में ही 50% तक चार्ज हो सकती है।
ओला का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 180 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 3.9 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 8.5 kW का पीक पावर जेनरेट करता है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)