चीन की मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपने स्मार्टफोन्स सेगमेंट को बढ़ाते हुए मार्केट में नया फोन iQOO Z5 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पिछले स्मार्टफोन आईकू Z3 5G का अपग्रेडेड वैरिएंट है।
कंपनी ने इस फोन को अभी चीन में लॉन्च किया है। iQOO Z5 5G स्मार्टफोन में 12 GB रैम व 256 GB स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन 27 सितंबर से भारत में उपलब्ध होगा।
iQOO Z5 5G के Features & Specifications
प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट दिया गया है।
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का फुल HD+ LCD ऑफर कर रही है। डिस्प्ले का Aspect Ratio 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। HDR10 सपोर्ट वाला यह फोन पतले बेजल्स और पंच-होल डिजाइन डिस्प्ले के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन VC लिक्विड कूलिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS,5G, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिया गया है। iQOO Z5 5G का डाइमेंशन 164.70 x 76.68 x 8.53 मिलीमीटर और वजन 195 ग्राम है।
फोन में 8 GB+256 GB और 12GB+256GB के दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
iQOO Z5 Color Options
3 कलर ऑप्शन मिलेंगे
हैंडसेट को ब्लू ऑरिजिन, ट्विलाइट डॉन और ड्रीम स्पेस कलर में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन चीन में आज से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फोन की पहली सेल 28 अक्टूबर को होगी।
iQOO Z5 की कीमत
iQOO Z5 की कीमत 21,660 रुपए
iQOO Z5 के 8 GB रैम व 128 GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,899 युआन (करीब 21,660 रुपए) और 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2,299 युआन (करीब 26,240 रुपए) है।