5000mAh बैटरी, IPX4 feature, कीमत मात्र 13,990 रुपए
Oppo ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज मैं एक नया स्मार्टफोन और पेश कर दिया है। कंपनी ने अभी हाल ही में अपना नया बजट फोन Oppo A16 लॉन्च किया है। इसमें 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज और वॉटरड्राप नॉच सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Oppo A16 की कीमत 13,990 रुपए
फोन की कीमत 13,990 रुपए है। इसकी सेल आज से शुरू हो चुकी है। फोन में क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं। फोन को अमेजन इंडिया के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
Oppo A16 Features
फोन में 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.52 इंच का फुल HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
4GB रैम और 64GB के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Helio G35 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।