चीनी स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi Smart Band Pro को लांच किया है। रेडमी के इस स्मार्ट बैंड में 110 वर्कआउट मोड्स हैं। Redmi Smart Band Pro की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Redmi Smart Band Pro की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 3,499 रुपये में बेचा जा रहा है। Redmi Smart Band Pro की सबसे खास बात यह है कि इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मिलती है और डिस्प्ले पैनल भी एमोलेड है।
आइए अब समझते हैं कि क्या 3999 रुपये में Redmi Smart Band Pro एक अच्छा सौदा है?
Redmi Smart Band Pro Review : Design & display
Redmi Smart Band Pro की बॉडी रेक्टेंगुलर है। बॉडी का मैटेरियल पॉलीकार्बोनेट का है। इसमें 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। बैंड की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। स्ट्रैप की डिजाइन और क्वॉलिटी भी ठीक है। डिस्प्ले पर टेक्स्ट या किसी कंटेंट को पढ़ना आसान है। डिस्प्ले का कलर और कॉन्ट्रास्ट बढ़िया है। डिस्प्ले के साथ अलवेज ऑन मोड मिलता है। इसके अलवा डिस्प्ले में एंबियंट सेंसर भी है जो जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है।
बैंड में आपको नेविगेशन के लिए टच का इस्तेमाल करना होगा। स्ट्रैप थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथिन (Thermoplastic Polyurethane) का बना है। सभी सेंसर और चार्जिंग पिन नीचे की ओर दिए गए हैं। Redmi Smart Band Pro का वजन 25.5 ग्राम है। वॉच के साथ चार वॉच फेस मिलते हैं।
Redmi Smart Band Pro Review- Battery life
इस बैंड में 200mAh की बैटरी है जो कि सभी फीचर्स के साथ एक सप्ताह तक का बैकअप देती है। सभी फीचर्स का मतलब 24 घंटे हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और SpO2 से है। यदि आप कुछ फीचर्स का इस्तेमाल कम करते हैं तो बैटरी ज्यादा चलेगी। चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केबल मिलता है जिससे मात्र 1 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है।
Redmi Smart Band Pro Review: Specifications
Redmi Smart Band Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ टच का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले हमेशा ऑन रहती है। इसके साथ Apollo 3.5 प्रोसेसर और 200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। पावर सेविंग मोड में बैटरी 20 दिनों तक चलेगी। Redmi Smart Band Pro के साथ LifeQ हेल्थ ट्रैकिंग एल्गोरिद्म मिलेगा और इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसमें 110 वर्कआउट मोड्स के साथ ब्लड ऑक्सीजन को ट्रैक करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है। यह बैंड कई तरह की एक्सरसाइज को ऑटोमेटिक डिटेक्ट करता है। इसमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग है और ब्रिदिंग एक्सरसाइज भी है।
Redmi Smart Band Pro Review: Performance
रेडमी के इस बैंड में Ambiq Apollo 3.5 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 LE है। इसमें इन-बिल्ट जीपीएस नहीं आता, यह फोन के जीपीएस का इस्तेमाल करता है। बैंड पर कॉलिंग से लेकर मैसेजिंग और एप तक के सभी अलर्ट मिलते हैं। बैंड में 110 अलग-अलग टाइप के वर्कआउट हैं।
Redmi Smart Band Pro वॉकिंग, रनिंग जैसे वर्कआउट को अपने आप डिटेक्ट करता है। बैंड के साथ SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और मेंसुरेशन को ट्रैक करता है। बैंड का हर्ट रेट और SpO2 सेंसर का रिजल्ट सटीक है। Redmi Smart Band Pro का यूजर इंटरफेस काफी आसान है और एप भी काफी आसान है।
