सफेद जिराफ़ की प्रजाति खतरे में - क्या आपने देखा है सफेद जिराफ़

Jai Rana
0
सफेद जिराफ़ की प्रजाति खतरे में – 3 में से 2 का हो चुका है शिकार। अब सिर्फ 1 ही जीवित सफेद जिराफ़
नैरोबी (केन्या) से खबर :- 
      प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बुरी ख़बर है, उत्तर-पूर्वी केन्या के ग्रासिया काउंटी में शिकारियों ने दुर्लभ सफेद मादा जिराफ़ और उसके बच्चे को मार डाला।   वन विभाग के कर्मचारी जब इन जिराफ के गायब होने की खबर सुनकर कर तलाश में जुटे तो उनको दोनों जिराफ के शव सोमवार को मिले। वन विभाग का दावा है  इस नस्ल के दुनिया में सिर्फ तीन जिराफ थे।
        जीवविज्ञानियों का कहना है कि इनका सफेद रंग ल्यूसीज्म नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण होता है, जिसके कारण त्वचा की कोशिकाओं में रंजकता (पिगमेन्टेशन-Pigmentation) नहीं होती है। इनकी तस्वीरें सबसे पहले  2017 में सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। 
       दरअसल, सेन्चुअरी में तारबंदी  नहीं है। इसमें कई गांव भी हैं। इस वजह से इनकी देखभाल और सुरक्षा करना बेहद मुश्किल काम है।
      इशाकबीनी हिरोला कम्युनिटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमदनूर ने बताया कि मारे गए जिराफ को आखिरी बार तीन महीने पहले देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह हमारे समुदाय और पूरे केन्या के लिए सबसे दुखद खबर है। दुनिया में हमारी कम्युनिटी इकलौती है, जो सफेद जिराफ की संरक्षण करती है।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)