अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में पहली बार Elon Musk की कंपनी SpaceX के NASA-certified commercial human spacecraft ने अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपनी commercial उड़ान भरी (Commercial Space Flight)। नासा और Elon Musk की कंपनी SpaceX का SpaceX Crew-1 mission रविवार 15 नवम्बर 2020 को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेण्टर के Launch Complex 39A से रवाना हुआ। यह पूर्णतया कॉमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा है।
SpaceX कंपनी का Falcon 9 rocket क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को लेकर नासा के अंतरिक्ष यात्रियों माइक हॉपकिंस, विक्टर ग्लोवर, शैनन वॉकर और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची के साथ रवाना हुआ।
नासा और Elon Musk की कंपनी SpaceX का Commercial Crew Program संयुक्त राज्य अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और cost-effective transportation के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाया गया है।
मिशन के उद्देश्य (Commercial Space Flight):
मिशन पर जाने वाला crew अगले छ: माह तक ISS में रहेगा और science and maintenance का काम देखेगा। ये सभी यात्री 2021 में वापस आयेंगे। यह अमेरिका का सबसे लम्बे समय का अंतरिक्ष मिशन रहने वाला है। The Crew Dragon spacecraft ऑर्बिट में 210 दिन तक रह सकता है। इस मिशन में गये अंतरिक्ष यात्री अपने साथ एक चिप का भी प्रयोग करेंगे जिसके माध्यम से मानव शरीर पर माइक्रोग्रेविटी के प्रभाव का भी अध्ययन किया जा सकेगा।
Crew Dragon अपने साथ लगभग 500 किग्रा सामान भी लेकर गया है जिसमें Science Hardware, Experiment Instruments शामिल हैं।
SpaceX क्या है? (What is SpaceX ?)
स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन, स्पेसएक्स (Space Exploration Technologies Corp. – SpaceX) एक निजी अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता और अंतरिक्ष परिवहन सेवाएं कंपनी है जिसका मुख्यालय हैथॉर्न, कैलिफ़ोर्निया में है। एलन मस्क ने इसकी स्थापना2002 में अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करने और मंगल ग्रह के Colonization को सक्षम करने के लक्ष्य के साथ की थी। SpaceX ने अनेक launch vehicles, इसके साथ ही Starlink satellite constellation, Dragon cargo spacecraft, साथ ही SpaceX Dragon 2 को भी विकसित किया है। Commercial Space Flight
Source : NASA


