अभी हाल ही में अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ संरक्षण विशेषज्ञों के साथ मिलकर ने चमगादड़ की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति पश्चिमी अफ्रीका के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है और इसका रंग नारंगी तथा काला है।
इस प्रजाति की खोज होने के साथ ही इसके संरक्षण की भी तैयारी शुरू हो गयी है क्योंकि यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। इस प्रजाति की खोज से संबंधित रिसर्च American Museum Novitates जर्नल में प्रकाशित हुई है।
यह जो नई प्रजाति की चमगादड़ खोजी गई है, उसकी खोज महज एक इत्तेफाक है। दरअसल सन 2018 में विनफ्रेड फ्रिक और उनके साथी Bat Conservation International and the University of Maroua in Cameroon के साथ मिलकर गुयाना की निंबा पर्वत श्रंखला में फील्ड सर्वे कर रहे थे। वहां पर वे चमगादड़ के रहने के स्थान जैसे प्राकृतिक गुफाएं और खदानों की सुरंग जिसको एडिट्स (adits) कहा जाता है का अध्ययन कर रहे थे।
वे यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि चमगादड़ की कौन सी प्रजाति वर्ष के कौन से महीने तक किस प्रकार की प्राकृतिक गुफा या एडिट का प्रयोग करती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य एक विशेष प्रकार की चमगादड़ Lamotte’s roundleaf bat ( Hipposideros lamottei) का अध्ययन करना था क्योंकि यह चमगादड़ International Union for Conservation of Nature (IUCN) की गंभीर संकटग्रस्त (critically endangered) प्रजातियों में शामिल है।
इसी के दौरान उनको एक अलग प्रजाति मिली जो लेमोटे चमगादड़ से भिन्न थी। इसकी जानकारी उन्होंने नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की क्यूरेटर नैंसी सिमंस को दी जो कि एक चमगादड़ विशेषज्ञ हैं साथ ही म्यूजियम की डिपार्टमेंट ऑफ मेमोलॉजी की हेड हैं।
नैंसी सिमंस ने बताया कि जैसे ही उन्होंने नई प्रजाति को देखा तो वे इस बात पर सहमत थी कि यह एक नई प्रजाति है। फिर उन्होंने नई प्रजाति से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार किए और इस नई प्रजाति को नाम दिया गया Myotis nimbaensis ।
Bat Conservation International के निदेशक जॉन फ्लैंडर्स ने संभावना जताई कि यह नहीं मिली प्रजाति संभवतः ऐसी दूसरी प्रजाति है जो सिर्फ इसी पर्वत श्रंखला में मिलती है।
यह अध्ययन निंबा पर्वत श्रेणी में संकटग्रस्त चमगादड़ की प्रजातियों जैसे Lamotte’s roundleaf bat को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा था। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा चमगादड़ के आवास हेतु नई सुरंगे बनाना तथा पुरानी सुरंगों को संरक्षित करना शुरू कर दिया गया है।
इस नई मिली प्रजाति Myotis nimbaensis के बारे में अभी अधिक जानकारी मिल नहीं पाई है जैसे इसकी आबादी कितनी है, इसका विस्तार क्षेत्र कहां तक है। इन सभी चीजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और उम्मीद है वैज्ञानिक इस प्रजाति को संरक्षित करने में भी कामयाब होंगे।
अफ्रीका में मिली चमगादड़ की नयी प्रजाति
January 18, 2021
0
Tags