Reliance Jiophone Next की full details हिंदी में

Jai Rana
0


आखिरकार आज जिओ ने अपना बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट लांच कर दिया है। आइये जानते हैं इस फोन में आपको क्या-क्या मिलता है?

डिस्प्ले : 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन,  गोरिल्ला ग्लास-3 के प्रोटेक्शन के साथ।

मेमोरी : 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट।

प्रोसेसर : इसमें  64 बिट सीपीयू वाला क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।

कैमरा : फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है।

बैटरी : इसमें 3500mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है जो कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। फोन में हॉटस्पॉट का ऑप्शन भी मिल रहा है।

क्या जिओ की सिम जियोफोन नेक्स्ट मोबाइल में रखना जरूरी है?

जियोफोन नेक्स्ट में दो सिम स्लॉट दिए हैं। इसमें आप जियो के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक सिम स्लॉट में जियो सिम जरूर डालना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन में डेटा का कनेक्शन सिर्फ जियो सिम से जुड़ेगा। मतलब यह कि दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है पर केवल बात करने के लिए डेटा के लिए जियो नेटवर्क का ही इस्तेमाल करना होगा।

रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट की कीमत कितनी है?

रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 6499 रुपए है, लेकिन ग्राहक इसे 1999 रुपए में खरीद सकते हैं। बाकी की EMI के रूप में चुका सकते हैं।

फोन का डिजाइन : फ्रंट बेजललैस स्क्रीन, ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रफोन, स्पीकर । बैक साइड मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा, कैमरा लेंस के नीचे LED फ्लैश। इसके नीचे की तरफ जियो का लोगो दिया है। वहीं सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।

चार्जर और केबल : फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। ये ऑर्डिनरी चार्जर है। यानी आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी।

जियोफोन नेक्स्ट OS : इस फ़ोन में आपको  प्रगति ओएस मिलता है जिसे गूगल ने तैयार किया है। फाइनल फोन ऑन होने से पहले स्क्रीन पर जियो का लोगो भी दिखाई देता है।

जियोफोन नेक्स्ट को कैसे खरीदा जा सकता है?

1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।
2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी
जियोफोन नेक्स्ट खरीदने के लिए जियो मार्ट पर जाना होगा

इस स्मार्टफोन को ग्राहक जियो मार्ट रिटेलर से खरीद पाएंगे

फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com/next पर जाकर Hi लिखकर मंगवा सकते हैं।

फोन की बुकिंग कंफर्मेशन मिलने के बाद पास के जियो मार्ट से जाकर ले सकते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)