अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए इलेक्ट्रिक कार एक किफायती विकल्प हो सकता है लेकिन इलेक्ट्रिक कार को बार-बार चार्ज करने की समस्या रहती है।
इस समस्या का हल अब अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Triton ने ढूंढ निकाला है।
ट्राइटन ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर मॉडल H को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत है कि यह एक बार चार्ज होने पर 1200 किमी तक चलाई जा सकती है।
Triton -H 2 घंटे में फुल चार्ज
ट्राइटन EV का दावा है कि इलेक्ट्रिक SUV को केवल दो घंटे में हाइपरचार्जर के जरिए पूरी तरह से रिचार्ज किया जा सकता है। Triton EV-H SUV में 200kWh बैटरी पैक होता है।
यह कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 2.9 सेकेंड में पकड़ सकती है। पूरी तरह चार्ज होने के बाद इसे इसे करीब 1200 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतनी रेंज वाली ये देश और दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार भी होगी। ट्राइटन मॉडल H SUV को 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
18 फीट लंबी होगी यह SUV
ट्राइटन की इस कार की लंबाई
5,690mm, ऊंचाई 2,057mm और चौड़ाई 1,880mm है। इसका व्हीलबेस करीब 3,302mm है। यानी कार की लंबाई 18 फीट से भी ज्यादा है। कार में बड़े चंकी फ्रंट फेस और बड़ी ग्रिल मिलेगी। इस SUV में 8 लोग आसानी से बैठ पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इसमें 5,663 लीटर तक के सामान आसानी रखा जा सकता है।
Triton तेलंगाना में लगाएगी अपना प्लांट
कंपनी ने बताया कि उसे भारत से पहले ही 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 18,000 करोड़ रुपए) की खरीद के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी जल्द तेलंगाना के जाहिराबाद इलाके में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है। उसने बताया कि अगले कुछ महीनों में उसके पास 300 मिलियन डॉलर का निवेश होगा। कंपनी भारत के साथ बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल में भी कारों का प्रोडक्शन करेगी।