गाय का दूध पीने वाली महिलाओं के बच्‍चे होते हैं स्‍ट्रांग

Jai Rana
0

क्या आपको पता है ऐसे बच्चे जिनकी मां ब्रेस्टफीडिंग के दौरान गाय का दूध पीती हैं, उन बच्चों में फूड एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। Chalmers University of Technology, Sweden के शोधकर्ताओं ने यह शोध किया है और यह शोध साइंटिफिक जर्नल Nutrients में प्रकाशित हुआ है।

इस शोध के लिए स्वीडन की 500 महिलाओं के खान-पान संबंधी विवरण लिए गए और उनके 1 साल तक के बच्चे में होने वाली एलर्जी के मामलों को भी बारीकी से परखा गया।
Division of Food Science, Chalmers University of Technology की शोधकर्ता Mia Stråvik ने बताया कि वे माताएं जिन्होंने गाय के दूध का सेवन किया है, उनके 1 साल तक के बच्चों में एलर्जी होने की संभावना न के बराबर होती है। हालांकि वे यह भी कहती हैं कि मां के खानपान संबंधी आदतों का संतान पर पड़ने वाले प्रभाव का यह सीधा संबंध हमने शोध में ज्ञात किया है लेकिन अभी भी इसकी वैज्ञानिक पुष्टि होना बाकी है।
फूड एलर्जी कई कारणों से हो सकती है जिनका अनुवांशिक संबंध भी हो सकता है और आपकी खान-पान संबंधी आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। लेकिन खानपान एक ऐसी चीज है जिसका मां और बच्चे में सीधा संबंध होता है। अक्सर हम देखते हैं कि आजकल युवा मां दूध पीने से परहेज करती हैं चाहे उसका कारण वर्तमान की फैशन व्यवस्था हो या फिर दूध को लेकर फैला हुआ अंधविश्वास।
उन्होंने यह भी बताया कि वयस्कों में मिल्क प्रोटीन से एलर्जी बहुत कम होती है इसलिए महिलाएं बिना किसी डर के दूध और डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेक्टोज से एलर्जी एक अलग विषय है लेकिन उसमें भी लेक्टोज फ्री डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल महिलाएं कर सकती हैं।

Source : Chalmers University of Technology

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)